Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
17-Feb-2025 11:45 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Platform Ticket Sale Closed from New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अब स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे। आदेश से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी हो गया है और आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये गये हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 फरवरी तक काउंटर से प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी गई है।
आपको बता दें कि भगदड़ की घटना के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से यह कदम उठाया गया है। रेलवे प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि अब प्लेटफॉर्म टिकट काउंटर से नहीं बेचे जाएंगे। यह फैसला 26 फरवरी तक लागू रहेगा, जिससे स्टेशन पर भीड़ को कम किया जा सके.
इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए दिल्ली पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे प्रशासन ने इंस्पेक्टर रैंक के छह अनुभवी पुलिस अधिकारियों को स्टेशन पर तैनात किया है। इनमें से कई अधिकारी पहले भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस थाने में एसएचओ के रूप में तैनात रह चुके हैं, जिससे उन्हें स्टेशन के हालात को संभालने का अच्छा अनुभव है।