Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
10-May-2022 09:27 AM
DESK: इस वक़्त श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम से कुछ घंटे पहले ही महिंदा राजपक्षे के समर्थकों के साथ राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के बाद राजधानी कोलंबो में सेना के जवानों को तैनात किया। हिंसा के दौरान 173 लोग घायल हो गए हैं। देश में सरकार समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प में राजपक्षे बंधुओं की सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद समेत चार लोगों की मौत हो गई है। महिंदा राजपक्षे ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है। महिंदा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया।
जनता के लिए कोई भी बलिदान दे सकते हैं: दरअसल, प्रधानमंत्री महिंदा ने अपने त्यागपत्र में कहा कि वह सर्वदलीय अंतरिम सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अपना पद छोड़ रहे हैं। मैं बताना चाहता हूं कि मैंने तत्काल प्रभाव से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। 6 मई को हुई कैबिनेट की इस विशेष बैठक में आपसे अनुरोध के अनुरूप है, जिसमें आपने कहा था कि आप एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाना चाहते हैं। महिंदा ने कहा कि वह जनता के लिए कोई भी बलिदान दे सकते हैं। प्रधानमंत्री के इस्तीफे के साथ ही कैबिनेट भी रोक दी गई। महिंदा राजपक्षे के छोटे भाई और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के नेतृत्व वाली सरकार पर देश में आर्थिक संकट से उभरने के लिए अंतरिम प्रशासन बनाने का दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है।
पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द: वहीं, अधिकारी सोमवार को शाम के सात बजे से लगाए गए कर्फ्यू को बुधवार सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सैन्य दल को विरोध स्थल पर तैनात किया गया है। रक्षा सचिव ने शांति बनाए रखने के लिए जनता से समर्थन दिए जाने का आग्रह किया है, जबकि जन सुरक्षा के लिए पुलिस की मदद के लिए तीन सशस्त्र बलों को तैयार किया गया है। और सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द कर दिया है।
सांसद और सुरक्षाकर्मी की हत्या: महिंदा राजपक्षे के समर्थकों के जरिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला किए जाने के बाद पूरे देश में हिंसा का माहौल बन गया है। लोगों ने दिल्ली से लौट रहे राजपक्षे समर्थकों पर अपना गुस्सा निकाला है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पोलोन्नारुआ जिले से श्रीलंका पोदुजना पेरामुना के सांसद अमरकीर्ति अतुकोराला को सरकार विरोधी संगठन ने पश्चिमी शहर नित्तम्बुआ में चरों तरफ से घेर लिया था। पुलिस ने बताया कि सांसद की कार से गोली चलाई गई थी। और जब आक्रोशित लोगो ने उन्हें कार से उतारा तो वो भाग कर कहीं छुप गए। जिसके बाद सांसद और उनके निजी सुरक्षा कर्मी मृत पाए गए है। आक्रोशित भीड़ ने पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो के कुरुनेगाला और कोलंबो स्थित कार्यालयों पर हमला कर दिया। पूर्व मंत्री नीमल लांजा के आवास पर भी हमला किया गया, जबकि महापौर समन लाल फर्नांडो के आवास पर आग लगा दिया गया।