सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
22-Mar-2021 08:29 AM
DESK : आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए श्रीनगर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. तीनों आतंकी इमाम साहिब इलाके के मनिहाल गांव में मार गिराया गया है.
मारे गए तीनों आतंकियों के शवों को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है और उनकी पहचान की जा रही है. इलाके में अभी भी सुरक्षबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इमाम साहिब इलाके में आतंकवादी प्लानिंग करने के लिए जमा हुए हैं. जिसके बाद पुलिस की एसओजी, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम गांव में पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. तभी एक घर से सुरक्षबलों पर गोलियां चलाई जाने लगी.
इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, पर आतंकी नहीं माने. इसके बाद सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद किया गया है.