BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
27-Feb-2025 04:35 PM
By First Bihar
फरवरी का महिना ख़त्म होने वाला है और मार्च महीने की शुरुआत होने वाली है, 1 मार्च 2025 से कई नियम बदलने वाले है। जिसका सीधा असर आपके जेब पर होने वाला है। तो चलिए जानते है कि क्या-क्या बदलाव हो रहें है और इसका असर आपके जिंदगी पर कैसे पड़ सकती है।
आपको बता दें कि अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करते हैं, तो आपको यह जानना बेहद जरुरी है मार्च 2025 से बैंक एफडी के नियमों में कुछ बड़ें बदलाव किए गए है। ये नए नियम न केवल आपके रिटर्न पर असर डाल सकते हैं, बल्कि टैक्स और निकासी के तरीकों पर भी फर्क डाल सकते है। इसलिए, अगर आप भविष्य में एफडी करने की सोच रहे हैं, तो इन बदलावों को जानना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
दरअसल , मार्च 2025 से बैंकों ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में कुछ बदलाव किए हैं। ब्याज दरों में बढ़ोतरी या कमी हो सकती है, अब बैंक अपनी वित्तीय आवश्यकताओं और तरलता के अनुसार ब्याज को व्यवस्थित कर सकती है। यह नियम खासकर छोटे निवेशकों पर अधिक असर दल सकता है जिन्होंने 5 साल या उससे कम समय के लिए एफडी कराई हैं, उन्हें बैंक के नई दरें प्रभावित कर सकती है।
इसके अलावा, हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 मार्च 2025 की सुबह-सुबह आपको सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। मार्च की पहली तारीख को सुबह-सुबह संशोधित दाम जारी किए जा सकते हैं।
बता दें कि हर महीने की 1 तारीख को ऑयल कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG की कीमतों में भी बदलाव करती हैं, तो हो सकता है कि आपको मार्च महीने कि पहली तारीख को ATF और CNG-PNG की रेट में बढ़ोतरी या कमी देखने को मिल सकता है।