Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
28-Jan-2025 01:07 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज 16वां दिन है। कल मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान को लेकर महाकुंभ में जबरदस्त भीड़ जुट रही है। अमृत स्नान को लेकर करोड़ों लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। कल मौनी अमावस्या पर होने वाले दूसरे अमृत स्नान में 10 करोड़ से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। मौनी अमावस्या को लेकर आज से ही महाकुंभ में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आज दोपहर 12 बजे तक 1.88 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया है। वहीं 13 जनवरी से अब तक करीब 16.64 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
मौनी अमावस्या से एक दिन पहले श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए सभी विभागों के अफसरों ने रात भर कई राउंड मीटिंग की। मीटिंग में भीड़ को कंट्रोल करने पर चर्चा की गई। आज सुबह फिर ADG जोन भानु भास्कर और कमिश्नर ने सभी विभागों के अफसरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। जिसमें DM, CRPF, ITBP, पुलिस, रेलवे आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कल होने वाले अमृत स्नान के लिए पुलिस और सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं। प्रयागराज में आज सड़कें-गलियां सब भर गई हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि पार्किंग या स्टेशन से संगम पैदल आना पड़ रहा है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पुलिस रोक दे रही है। लोगों ने बताया कि उन्हें करीब 20 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। संगम से 15 किमी तक का इलाका पूरी तरह से जाम है।
आपको बता दें कि अमृत स्नान को लेकर प्रयागराज रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हाइवे, हर जगह श्रद्धालुओं का सैलाब देखा जा सकता है। आज सुबह से ही लाखों श्रद्धालु कल होने वाले अमृत स्नान के लिए महाकुंभ पहुंच रहे हैं। संगम तट पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है। महाकुंभ में भीड़ लगातार रिकॉड तोड़ रही हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये हैं।