बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
02-Jun-2025 05:14 PM
By First Bihar
RANCHI: राजधानी रांची में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा उस वक्त टल गया, जब पटना से रांची आ रही इंडिगो की एक यात्री उड़ान पक्षी से टकरा गई। यह घटना फ्लाइट के आसमान में उड़ान भरते समय हुई, जिससे विमान में तकनीकी गड़बड़ी उत्पन्न हो गयी लेकिन समय रहते पायलट की सूझबूझ और तत्परता से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी, जिससे यात्रियों की जान बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, विमान पक्षी से टकराने के बाद करीब 40 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाता रहा ताकि लैंडिंग की सही स्थिति सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान यात्री काफी डरे और घबराए हुए थे। विमान में हलचल का माहौल था, लेकिन पायलट और क्रू ने यात्रियों को शांत बनाए रखा।
आखिरकार पायलट ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। इंडिगो की फ्लाइट की सफल लैंडिंग होते ही यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। मौके पर एयरपोर्ट सुरक्षा और तकनीकी टीम ने तत्काल जांच शुरू कर दी है।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पक्षी से टकराने की पुष्टि हुई है और इससे इंजन को हल्का नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, विमान को तकनीकी निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है और DGCA को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
इस घटना ने एक बार फिर एयरस्पेस में बर्ड हिट की समस्या को उजागर कर दिया है, खासतौर पर ऐसे हवाई अड्डों के पास जहां पक्षियों की गतिविधि अधिक होती है। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि आगे ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।