ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / india / Mahakumbh 2025: ऐसे धुलेंगे पाप? बीमार मां को घर में बंद कर बेटा...

Mahakumbh 2025: ऐसे धुलेंगे पाप? बीमार मां को घर में बंद कर बेटा सास-ससुर को ले गया महाकुंभ, भूख से प्लास्टिक चबा रही थीं बुजुर्ग

Mahakumbh 2025: झारखंड के रामगढ़ से ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर आपकी आंखों में आंसू तो आएंगे साथ ही गुस्से से आपका खून भी खौल उठेगा। देखिये क्या है पूरी खबर।

20-Feb-2025 10:27 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मान्यता है कि महाकुंभ में संगम स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं। लेकिन क्या हो जब एक बेटा अपनी बीमार..बुजुर्ग मां को घर में अकेला बंद कर अपने पाप धोने महाकुंभ चला जाए हो वो भी अपने सास-ससुर के साथ। जी हां कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है झारखंड के रामगढ़ से। जहां एक कलयुगी बेटा अपनी बीमार बुजुर्ग मां को घर में बंद करके खुद सास-ससुर, अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर महाकुंभ चला गया।


दरअसल, रामगढ़ के अरगड़ा में रहने वाले सीसीएल कर्मी ने अपनी 65 साल की वृद्ध मां संजू देवी को घर में बंद कर सास-ससुर, पत्नी और बच्चों कुंभ स्नान चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि संजू देवी ने दो दिन तो किसी तरह से काट लिये,लेकिन तीसरे दिन भूख के कारण उनकी हालत खराब हो गई। घर में दो दिनों से बंद महिला खाने के लिए तड़प रही थी। वृद्धा के अंदर से रोने, बिखलने और चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। लेकिन घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था।


पड़ोसियों ने बताया कि संजू देवी भूख के कारण घर में रखे प्लास्टिक को चबा रही थीं। उसके गले से आवाज भी नहीं निकल रही थी। उनके रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी जुटे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने पड़ोसियों की उपस्थिति में घर का ताला तोड़ कर महिला को बाहर निकाला और भोजना-पानी उपलब्ध कराया। जिसके बाद महिला की बेटी भी पहुंच गई। बेटी को देखकर वह उसके गले से लिपट गई। 


पैर में जख्म होने के कारण बुजुर्ग ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। बाद में बेटी अपने साथ मां को कहुआबेड़ा गांव स्थित अपने ससुराल ले गई।  रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि यह बेहद अमानवीय और शर्मनाक कृत्य है। परिजनों को किसी केयरटेकर के जिम्मे ही महिला को छोड़ कर जाना चाहिए था। शिकायत के आधार पर बेटे पर कार्रवाई की जाएगी।