ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / BJP दफ्तर में आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे, पार्टी ने...

BJP दफ्तर में आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे, पार्टी ने लिया एक्शन

इस दौरान बीजेपी नेता मदन राठौड़ के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये और एक दूसरे को पीटने लगे। मंच पर चढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर लात-घूंसे चले। बीजेपी मुख्यालय रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया।

27-Feb-2025 09:28 PM

By First Bihar

DESK: बीजेपी कार्यालय में उस वक्त अफऱा-तफरी मच गयी जब कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये। इस दौरान दफ्तर में जमकर लात-घूंसे चले। बीजेपी मुख्यालय रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पार्टी ने एक्शन ले लिया।


अनुशासनहीनता को देखते हुए पार्टी ने जावेद कुरैशी को महामंत्री के पद से हटा दिया। दरअसल यह मामला राजस्थान के जयपुर का है जहां गुरुवार को  अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान बीजेपी नेता मदन राठौड़ के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये और एक दूसरे को पीटने लगे। मंच पर चढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर लात-घूंसे चले। बीजेपी मुख्यालय रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया।


बताया जाता है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती की अध्यक्षता में गुरुवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की बैठक बुलाई गयी थी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी के नव-निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ शामिल हुए थे। 


सांसद मदन राठौड़ को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता फरीदुद्दीन जैकी मंच पर चढ़ने लगा तभी अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री जावेद कुरैशी ने मंच से चढ़ने से रोक दिया। फिर क्या था उसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि लात-घूंसे भी चलने लगे। यह सब देख वहां मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी हैरान रह गये। उन्होंने दोनों नेताओं को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी ने तुरंत कार्रवाई की। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री जावेद कुरैशी को महामंत्री के पद से हटा दिया गया।