Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
03-Feb-2025 07:30 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में बादल छा गए हैं। आने वाले दो दिनों में बारिश होने का भी अनुमान है। सोमवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बादल छा गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। यह पश्चिमी विक्षोभ अगले दो दिन तक सक्रिय रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन सभी जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। दिनभर ठंडी हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को फिर से कड़ाके की ठंड का अहसास होने वाला है। दिल्ली में बारिश के मौसम के बाद हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि 6-7 फरवरी को मौसम साफ हो जाएगा।
वहीं बात करें पहाड़ों की तो पहाड़ी राज्यों में भी मौसम ने करवट ली है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में आज से बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश के साथ ही बर्फबारी होने का भी अनुमान जताया गया है। पहाड़ों में होने वाली बारिश और बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड की वापसी होने का अनुमान है।