BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
08-Mar-2025 09:19 AM
By First Bihar
New Delhi : गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में कई अहम तथा बड़े निर्णय लिए गए। ये निर्णय यात्रियों की सुविधा को लेकर बेहद आवश्यक थे। अब यात्री बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर नहीं जा सकेंगे। शुरुआत में देश के 60 प्रमुख स्टेशनों पर नियम लागू होंगे जिसके बाद बाकी स्टेशनों पर भी धीरे-धीरे इन्हें लागू किया जाएगा।
इन 60 स्टेशनों पर सभी अनिधिकृत प्रवेश पॉइंट्स को सील कर दिया जाएगा। महाकुंभ के दौरान इन स्टेशनों पर जो अस्थाई प्रतीक्षालय बनाए गए थे उन्हें अब स्थाई किया जाएगा। साथ ही रेलवे के सभी स्टाफ के लिए एक ड्रेस कोड भी लागू किया जाएगा जिसका पालन उन्हें सख्ती से करना होगा।
महाकुंभ के तौर पर अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति तभी दी जाएगी जब ट्रेन पहुँचने वाली होगी। इन क़दमों के बाद यात्रियों को बहुत सुविधा होगी। इसकी जरुरत लंबे समय से थी। साथ ही जिन यात्रियों के पास टिकट नहीं है या वेटिंग टिकट है उन्हें वेटिंग एरिया में ही रोक दिया जाएगा।
इन स्टेशनों पर बड़ी संख्या में कैमरे लगाए जाएंगे और चौड़े फुट-ओवर ब्रिजों का भी निर्माण किया जाएगा, जिसकी लंबाई 12 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर होगी। इसके अलावे आधुनिक उपकरणों के साथ वॉर रूम का निर्माण होगा जिसके जरिए भीड़ पर नियंत्रण रखा जाएगा। ना ही अब से इन स्टेशनों पर क्षमता से ज्यादा टिकट बेचे जाएंगे।
इन 60 स्टेशनों में नई दिल्ली, पटना, आनंद विहार, सूरत, वाराणसी, अयोध्या इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में रेलवे कितने सफलतापूर्वक इन बदलावों को लागू कर पाती है।