Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन
23-Jan-2025 07:07 PM
By FIRST BIHAR
CM Bhagwant Maan Threat: बड़ी खबर पंजाब की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि भगवंत सिंह मान का भी पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा होगा, उसे भी बम से उड़ा देंगे।
आतंकी पन्नू ने कहा है कि भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में झंडा फहराने वाले हैं। यहां उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। सिख युवा तिरंगा हाथ में न लें और सिर्फ खालिस्तानी झंडा ही हाथ में पकड़ें। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार आ चुकी हैं। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।
आतंकी ने आगे कहा कि किसान आंदोलन में बैठे युवाओं को अमृतसर, गुरुदासपुर और जालंधन में डीसी ऑफिसों पर खालिस्तानी झंडे फहराएं ताकि पंजाब से सीधा यह संदेश डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंचे। ट्रंप को को यह संदेश मिलेगा कि सिखों और भारत सरकार के बीच धर्म आर राजनीति को लेकर बड़ा अंतर है।
बता दें कि तीन दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आतंकी हमले का अलर्ट किया था। एजेंसियों को इनपुट मिला है कि यह हमला टिफिन, या ड्रोन या महिला मानव बम के साथ किया जा सकता है। धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री मान के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब सीएम फरीदकोट में तिरंगा नहीं फहराएंगे।