Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
10-Feb-2025 11:29 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में 3 डुबकी लगाई। राष्ट्रपति ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले उन्होंने मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रपति के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी साथ हैं। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं।
राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने स्वागत किया। वहां से वो अरैल पहुंचीं, फिर बोट से संगम पहुंचीं और वहां उन्हों ने पवित्र स्नान किया। राष्ट्रपति शाम 4 बजे तक प्रयागराज में रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले, 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।
आपको बता दें कि महाकुंभ में हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों की बेतहाशा भीड़ के कारण पूरा शहर जाम हो गया है। शहर के चारों ओर 30 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। 20 मिनट का रास्ता तय करने के लिए लोगों को 2 से 3 घंटे का समय लग रहा है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा है कि स्टेशनों पर पैर रखने की जगह तक नहीं है। भीड़ को देखते हुए संगम (दारागंज) स्टेशन को बंद कर दिया गया है।