BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं
10-Nov-2025 10:47 PM
By First Bihar
MUMBAI: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 90 वर्षीय एक्टर को हार्ट से जुड़ी समस्या और वायरल संक्रमण के कारण एडमिट किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें दो से तीन दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को अचानक प्रेम चोपड़ा की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनके डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि, “प्रेम चोपड़ा जी को दो दिन पहले उनके पारिवारिक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले की देखरेख में भर्ती कराया गया था। उन्हें हृदय संबंधी समस्या के साथ-साथ वायरल और फेफड़ों में भी संक्रमण है। हालांकि, वे आईसीयू में नहीं हैं और उनकी हालत गंभीर नहीं है।”
वहीं, प्रेम चोपड़ा के दामाद और अभिनेता विकास भल्ला ने उनकी सेहत को लेकर कहा, “एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत अब ठीक है और जल्द ही घर वापस लौट आएंगे। यह सब उम्र से जुड़ी सामान्य प्रक्रिया है, चिंता की कोई बात नहीं है।”
इस बीच, बॉलीवुड के एक और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत भी सोमवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। सुपरस्टार सलमान खान धर्मेन्द्र का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे और परिवार के सदस्यों से उनकी तबीयत की जानकारी ली।