Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
12-Feb-2025 06:27 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में माघी पूर्णिमा का अमृत स्नान जारी है। ब्रह्म मुहूर्त से ही त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा है। श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी में लगा रहे हैं। अब तक 65 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। आज के अमृत स्नान के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री रोक दी गई है और प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। माघी पूर्णिमा के अमृत स्नान के मद्देनजर प्रशासन ने मेला क्षेत्र में नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है।
अब मेला क्षेत्र समेत पूरे शहर को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। कल्पवासियों के भी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के वाहन मेला क्षेत्र चलेंगे। साथ ही VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। वहीं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों और एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा गया है। माघी पूर्णिमा पर लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं के विभिन्न घाटों पर स्नान करने का अनुमान है।