ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं

किसानों को बड़ी सौगात: 19 नवंबर को मिलेगी PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी होगी। देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये DBT के जरिए ट्रांसफर किए जाएंगे।

DELHI

16-Nov-2025 02:53 PM

By First Bihar

DESK: देश के किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी होने जा रही है। 19 नवंबर को किसानों के खातों में 2-2 हजार रूपये ट्रांसफर किये जाएंगे। इसका लाभ देशभर के करीब 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे।


बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिये जाते हैं। पीएम किसान योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गयी थी। इस योजना के तहत 3 किस्तों में 2-2 हजार रूपये डायरेक्ट अकाउंट में ट्रांसफर किये जाते हैं। अभी तक 20वीं किस्त किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर किये जा चुके हैं। अब 21 वां किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ट्रांसफर किया जाएगा।  


किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के अकाउंट में हर साल 3 किस्त में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है। 2 अगस्त 2025 को पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.7 करोड़ किसानों के अकाउंट में 20वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की थी। इस मद में कुल 20.84 करोड़ रुपए किसानों के खातों में भेजे गये थे।