Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
18-Oct-2023 11:29 AM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचीं हैं। राष्ट्रपति बापू सभागार में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ करेंगे। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके साथ ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।
पटना एयरपोर्ट से राष्ट्रपति दोपहर 12:00 बजे बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का विधिवत शुभारंभ करेंगी। इसके बाद शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति पटना साहिब स्थित तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेकेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजभवन में आज यानी 18 अक्टूबर को ही रात्री भोज का आयोजन किया गया है। राज्यपाल की तरफ से आयोजित भोज में सभी गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। भोज में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में रात्री विश्राम करेंगी।
इसके बाद 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 9:15 बजे चौपर के माध्यम से मोतिहारी जाएंगी, जहां सुबह 10:45 से 11:45 बजे तक वे महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वे वापस पटना पहुंचेंगी और इसी दिन शाम 5:30 बजे पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति राजभवन पहुंचेंगी और वहीं रात्री विश्राम करेंगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को वे गया जाएंगी, जहां दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राजधानी पटना में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और कई रास्तों को डाइवर्ट भी किया गया है। अलग-अलग चौक चौराहा पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। पटना एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक 100 से अधिक पुलिसकर्मी और ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। 4 डीएसपी, 2 आईपीएस अधिकारी, 15 इंस्पेक्टर, 25 दारोगा और 35 ट्रैफिक पुलिस कर्मी राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगाए गए हैं।
