Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
15-Feb-2025 09:10 PM
By First Bihar
Patna-Gorakhpur Vande Bharat Train: 10 फरवरी को मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटना से गोरखपुर तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। बिहार में अभी 5 वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है अब छठे वंदे भारत ट्रेन को पटना से गोरखपुर चलाने की तैयारी हो रही है। इसे लेकर तेजी से काम चल रहा है।
रेल मंत्री की घोषणा के बाद रेलवे के अधिकारी बिहार में छठे वंदे भारत को चलाने की तैयारी में लगे हुए हैं। पटना से गोरखपुर और गोरखपुर से पटना तक वंदे भारत के परिचालन को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि यह ट्रेन अगले 3 से 4 महीने के दौरान दोनों शहरों के बीच दौड़ती नजर आएगी। जिससे पटना से गोरखपुर का सफर आसान हो जाएगा। बिहार के छठे वंदे भारत का परिचालन पटना जंक्शन से शुरू होगा जो बेतिया, छपरा, सिवान होते हुए उत्तर प्रदेश के देवरिया होते हुए गोरखपुर तक जाएगी।
गोरखपुर और पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को फायदा होगा। इस हाईस्पीड ट्रेन से दोनों शहरों के बीच की दूरी कम होगी। वही यात्रियों के लिए सफर भी आरामदायक होगा। लेकिन अभी इस ट्रेन के शुरू होने में 3-4 महीने का वक्त लगेगा। मई-जून तक बिहार के छठे वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।
बीते दिनों मुजफ्फरपुर में बिहार के लिए बड़ी सौगात देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा कि थी कि पटना-गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर-पटना के बीच ‘नमो भारत’ ट्रेन चलाने की संभावना जताई गई। साथ ही पटना से दिल्ली के लिए भी एक नई ट्रेन मिलने के संकेत दिए गए।
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बिहार में रेलवे के विकास के लिए 95,566 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के प्रति विशेष लगाव है, जिसके चलते रेलवे में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे हैं। रेल मंत्री ने आगे कहा कि पहले बिहार में 10 किलोमीटर रेलवे विद्युतीकरण भी बड़ी बात होती थी, लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में 100% विद्युतीकरण हो चुका है।