ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं

Parliament Winter Session 2025: इस दिन से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, केंद्रीय मंत्री ने बताया कबतक चलेगा सेशन

Parliament Winter Session 2025: केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में बिहार विधानसभा चुनाव, एसआईआर प्रक्रिया और कई अहम बिलों पर चर्चा होगी।

Parliament Winter Session 2025

08-Nov-2025 02:17 PM

By FIRST BIHAR

Parliament Winter Session 2025: केंद्रीय मंत्री और संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस सत्र को मंजूरी दे दी है। रिजिजू ने उम्मीद जताई कि यह सत्र लोकतंत्र को मजबूत करने वाला और लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला होगा।


इससे पहले, 21 जुलाई से 21 अगस्त तक संसद का मॉनसून सत्र हुआ था। मॉनसून सत्र के पहले ही दिन राज्यसभा के तत्कालीन सभापति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान एसआईआर और ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ। 


मॉनसून सत्र में कुल 21 बैठकें हुई थीं, जिसमें राज्यसभा में 15 और लोकसभा में 12 बिल पास किए गए थे। केंद्र सरकार ने बताया कि इस बार का शीतकालीन सत्र अन्य सत्रों की तुलना में छोटा होगा। इसके बाद जल्द ही बजट सत्र भी शुरू होने वाला है। इस सत्र में बिहार विधानसभा चुनाव की चर्चा सुनाई देगी। 


साथ ही, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसका विपक्ष विरोध कर सकता है। सरकार इस सत्र में कई अहम बिल पास कराने पर जोर देगी, जिनमें जन विश्वास बिल और इनसॉल्वेंसी ऐंड बैंकरप्सी बिल शामिल हैं।