Bihar Crime News : रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, नेपाल की डांसर घायल; हिरासत में दूल्हा ऑनलाइन 12वीं की कॉपी नहीं चेक करेंगे टीचर, CBSE को लिखा लेटर; समझिए क्या है पूरा मामला खुद को ‘स्पाइडर-मैन’ समझकर पटना में 5 साल के बच्चे ने लगाई छलांग, बालकनी से गिरने से पैर हुआ फ्रैक्चर Holi Songs 2026: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 सुपरहिट गाने करेंगे हर पार्टी को धमाकेदार Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला IT Raid 72 Hours : BSP विधायक के ठिकाने पर 72 घंटे की IT रेड खत्म, 9 करोड़ कैश सहित अलमारी से 60 करोड़ के झोल का कला चिट्टा भी मिला Diploma Courses: 12वीं के बाद जल्द पाना चाहते हैं नौकरी? तो आपके लिए बेस्ट है यह डिप्लोमा कोर्स Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में फायरिंग, पटना साइंस कॉलेज में दो राउंड गोली चलने से मची दहशत
11-Jan-2026 08:38 PM
By First Bihar
DESK: पाकिस्तान में महंगाई का संकट लगातार गहराता जा रहा है। वर्ल्ड बैंक और मित्र देशों से मिली आर्थिक मदद के बावजूद पाकिस्तान में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आम जनता पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है और साप्ताहिक महंगाई दर में लगातार 23वें हफ्ते बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
महंगाई का असर आम लोगों की थाली पर साफ दिख रहा है। चिकन और चावल जैसे बुनियादी खाद्य पदार्थ भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में एक किलो चिकन करीब 840 पाकिस्तानी रुपये, जबकि चावल 320 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दूध, अंडे, सब्जियां और फल भी महंगे हो चुके हैं।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 8 जनवरी को समाप्त सप्ताह में संवेदनशील मूल्य सूचकांक (SPI) के आधार पर महंगाई दर सालाना 3.20 प्रतिशत बढ़ी है। गेहूं का आटा, चावल, चीनी, चिकन और अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों की खुदरा कीमतों में उछाल इसका मुख्य कारण है। यह सिलसिला बीते 23 हफ्तों से बिना रुके जारी है।
जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार चढ़ रहे हैं। सप्ताह-दर-सप्ताह तुलना में गेहूं का आटा 5.07 प्रतिशत, चिकन 2.86 प्रतिशत, लहसुन 2.44 प्रतिशत, मिर्च पाउडर 1.01 प्रतिशत, एलपीजी 0.88 प्रतिशत और चीनी 0.58 प्रतिशत महंगी हुई है। वहीं बासमती चावल, ब्रेड और जलाऊ लकड़ी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सालाना आधार पर कीमतों में और भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। गेहूं का आटा 31.12 प्रतिशत, गैस कीमतें 29.85 प्रतिशत, मिर्च पाउडर 11.43 प्रतिशत, चीनी 11.18 प्रतिशत और केले व जलाऊ लकड़ी 10 प्रतिशत से अधिक महंगे हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ही सप्ताह में 21 जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई, जबकि 22 वस्तुओं के दाम स्थिर रहे। पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई ने जनता की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद मुश्किल बना दिया है। आर्थिक संकट से उबरने के तमाम प्रयासों के बावजूद हालात फिलहाल सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं।