बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
29-May-2025 07:50 PM
By FIRST BIHAR
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को अंजाम देने वाला लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सैफुल्ला कसूरी पाकिस्तान में आयोजित एक भारत विरोधी रैली में खुलेआम नजर आया। इस रैली के दौरान उसके साथ हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद भी मंच पर मौजूद था, जिसे लश्कर का अगला उत्तराधिकारी माना जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रैली "यौम-ए-तकबीर" के मौके पर आयोजित की गई थी, जो पाकिस्तान द्वारा परमाणु परीक्षण की सालगिरह के रूप में मनाया जाता है। इस आयोजन का नेतृत्व पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) ने किया। रैली में शामिल आतंकी नेताओं ने खुलेआम भारत के खिलाफ जहरीले भाषण दिए।
रैली में तल्हा सईद, जिसे पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का नेतृत्वकर्ता माना जा रहा है, उसने जिहादी नारे लगाए और भारत विरोधी एजेंडा को बढ़ावा दिया। यह वही हमला था जिसमें 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने पीड़ितों से धर्म पूछकर गोली चलाई थी। इस हमले की जिम्मेदारी "द रेजिस्टेंस फ्रंट" ने ली थी, जो लश्कर का ही एक प्रॉक्सी संगठन है।
इस हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 150 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया था। बता दें कि तल्हा सईद पाकिस्तान में PMML पार्टी से चुनाव भी लड़ चुका है और बीते कुछ हफ्तों से उसकी पार्टी ने भारत विरोधी गतिविधियों और हाफिज सईद की रिहाई की मांग को लेकर कई बड़े शहरों में प्रदर्शन किए हैं।