NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन
01-Dec-2025 06:46 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सामने आई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। यहां आंचल नाम की युवती के परिवारवालों ने उसकी दूसरी जाति के प्रेमी सक्षम की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आंचल ने अपने प्रेमी के शव से ही शादी कर ली।
दूसरी जाति में प्रेम करने पर हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, आंचल और सक्षम एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन आंचल का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिवार के विरोध का कारण दोनों का विभिन्न जातियों से होना बताया जा रहा है। इसी नाराजगी में लड़की के पिता और दो भाइयों ने मिलकर सक्षम की हत्या कर दी।
कैसे की गई हत्या?
घटना नांदेड़ के मिलिंद नगर इलाके में उस वक्त हुई जब सक्षम अपने दोस्तों के साथ मौजूद था, तभी आंचल का भाई हिमेश वहां पहुंचा और उससे झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और हिमेश ने सक्षम को गोली मार दी। इसके बाद आरोपियों ने उसका सिर पत्थर से कुचलकर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी।
हत्या के बाद प्रेमिका ने शव से की शादी
सक्षम की मौत की खबर मिलते ही आंचल वहां पहुंची और भावुक होकर प्रेमी के शव के साथ ‘शादी’ की रस्में निभाईं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस पर गंभीर आरोप
आंचल ने दो पुलिस कर्मियों धीरज कोमलवार और महीत असरवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि इन्हीं पुलिसवालों ने उसके भाइयों को सक्षम के खिलाफ उकसाया। आंचल ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह उसका भाई उसे पुलिस स्टेशन लेकर गया था और सक्षम के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने को कह रहा था। जब उसने इनकार किया तो पुलिसवालों ने भाई को यह कहते हुए भड़काया “जिससे तुम्हारी बहन का अफेयर है, उसे क्यों नहीं मार देते?”
इस मामले में मुख्य आरोपी हिमेश,भाई साहिल, पिता गजानन ममीदवार और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ BNS, SC/ST (अत्याचार निवारण) एक्ट, और आर्म्स एक्ट के तहत हत्या, गैर-कानूनी जमावड़ा और दंगा करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आंचल के परिवार का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।