ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन

MUDA घोटाले में बढ़ी कर्नाटक CM सिद्धारमैया की मुश्किलें, ED ने जब्त की 300 करोड़ की अवैध संपत्ति

MUDA Scam: MUDA घोटाले में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ED ने इस घोटाले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य पर कार्रवाई करते हुए 142 अचल संपत्तियां जब्त की हैं। जिनकी कीमत करीब 300 करोड़ रुपये है।

karnataka siddha ramaiya

18-Jan-2025 02:25 PM

By KHUSHBOO GUPTA

MUDA Scam: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 300 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य वाली 142 संपत्तियों को ईडी ने जब्त कर लिया है। जब्त की गई संपत्तियां विभिन्न रियल एस्टेट एजेंटों के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। आरोप है कि MUDA के अधिग्रहित 3 एकड़ 16 गुंटा भूमि के बदले सिद्धारमैया ने अपनी पत्नी बी एम पार्वती के नाम पर 14 साइटों का मुआवजा पाने के लिए अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया है।
 
 

सिद्धारमैया पर अपने राजनीतिक पद का फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए ईडी ने कहा है कि, 'यह भूमि मूल रूप से MUDA ने 3.2 लाख रुपये में अधिग्रहित की, जबकि पॉश इलाके में 14 साइटों के लिए मुआवजे की कीमत लगभग 56 करोड़ रुपये है। पूर्व MUDA आयुक्त डी बी नटेश की भूमिका बी एम पार्वती को मुआवजा साइटों के अवैध आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के रूप में सामने आई है।'


जांच के दौरान ये भी पता चला है कि बीएम पार्वती को आवंटित 14 प्लॉट्स के अलावा कई बाकी प्लॉट्स भी MUDA की ओर से अनियमित रूप से रियल एस्टेट व्यवसायियों को मुआवजे के रूप में दिए गए। इन व्यवसायियों ने इन प्लॉट्स को भारी फायदे में बेचकर नकदी इकट्ठी की और इसे वैध स्रोतों से पैदा आय के रूप में दिखाया। ईडी ने कहा कि कई प्लॉट प्रभावशाली व्यक्तियों और व्यवसायियों के बेनामी नामों पर आवंटित किए गए हैं। 


रिपोर्ट्स के मुताबित ईडी ने ये भी संकेत दिया है कि इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल जब्त की गई संपत्तियों और अवैध धनराशियों के स्रोत की जांच की जा रही है। ईडी ने कहा कि सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाकर इस मामले की तह तक पहुंचा जाएगा.