BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
24-Mar-2025 04:56 PM
By First Bihar
MP Salary Hike: भारत सरकार ने सांसदों के वेतन, दैनिक भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है. संसदीय कार्य मंत्रालय के अनुसार, 1 अप्रैल 2023 से संशोधित वेतनमान लागू होगा. सरकार ने महंगाई को ध्यान में रखते हुए सदस्य वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम, 1954 के तहत यह संशोधन किया है.
संशोधन के तहत, सांसदों का मासिक वेतन 1,00,000 रुपये से बढ़ाकर 1,24,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। वहीं, दैनिक भत्ता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है। पूर्व सांसदों की मासिक पेंशन 25,000 रुपये से बढ़ाकर 31,000 रुपये कर दी गई है, जबकि अतिरिक्त पेंशन (5 साल से अधिक सेवा के लिए) 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह कर दी गई है।
महंगाई के कारण लिया गया फैसला
सरकार ने यह बढ़ोतरी Cost Inflation Index को ध्यान में रखते हुए की है, जिससे सांसदों को महंगाई का असर कम महसूस हो। आरबीआई द्वारा तय महंगाई दर और लागत सूचकांक के आधार पर इस संशोधन को लागू किया गया है।
यह फैसला कर्नाटक सरकार द्वारा मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन में 100% बढ़ोतरी को मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद आया है। इससे पहले कर्नाटक विधानसभा में वेतन बढ़ोतरी पर गरमागरम बहस हुई थी। कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक 2025 और कर्नाटक विधानमंडल सदस्यों के वेतन, पेंशन और भत्ते विधेयक 2025 के माध्यम से वेतन संशोधन को मंजूरी दी थी।
सरकारी कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी पर फैसला जल्द...
सरकारी कर्मचारियों को भी डीए (महंगाई भत्ता) में बढ़ोतरी का लंबे समय से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार अगले हफ्ते होने वाली कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। अगर मंजूरी मिलती है, तो नया डीए जनवरी 2025 से लागू होगा, और कर्मचारियों को अप्रैल में जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी मिल सकता है.