पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
23-Apr-2021 08:16 PM
PATNA : कोरोना महामारी के बीच मोदी सरकार ने एक बड़ा एलान किया है. केंद्र सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को फ्री में अनाज देने का निर्णय लिया है. अगले महीने मई और जून तक गरीबों को 5 किलो मुफ्त में आनाज दिया जायेगा. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत मिलने वाला यह अनाज कोरोना संकट के दौर में उन्हें भुखमरी से बचाने में मदद कर सकता है. देश भर में तक़रीबन करीब 80 करोड़ लोगों को बिना पैसे के आनाज दिए जायेंगे.
शुक्रवार को केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि करीब 80 करोड़ लोगों को दो महीनों के लिए प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता के अनुरूप सरकार ने 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त अनाज देने का फैसला किया है जैसा कि पिछले साल लगाए गए लॉकडाउन के दौरान किया गया था.
सेंट्रल गवर्नमेंट के अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का इस बात पर जोर है कि देश जब कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है तब यह जरूरी है कि गरीबों को पोषण सहायता मिले. इस पहल पर केंद्र 26,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगी. आपको बता दें कि बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन मिला था.
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ₹26,000 करोड़ से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत दो महीने तक 5 किलो अनाज देने के निर्णय पर @narendramodi जी का अभिनंदन करता हूँ। इससे देश के करीब 80 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। मोदी सरकार इस आपदा में हर कदम देशवासियों के साथ खड़ी है।
— Amit Shah (@AmitShah) April 23, 2021
गौरतलब हो कि इस योजना के तहत राशनकार्ड धारकों को लाभ मिलेगा. अगर आपके राशन कार्ड में 4 लोगों के नाम दर्ज हैं तो सभी को 5-5 किलो यानी कुल 20 किलो अनाज मिलेगा. यह अनाज आपको राशनकार्ड पर हर महीने मिलने वाले अनाज से अलग होगा. यानी अगर आपको एक महीने में राशन कार्ड पर 5 किलो अनाज मिलता है तो अब मई और जून में आपको 5 + 5 यानी कुल 10 किलो अनाज मिलेगा.