ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, अमित शाह से मुलाकात के...

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, अमित शाह से मुलाकात के बाद उठाया बड़ा कदम

एक तरफ जहां बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है वही दूसरी तरफ मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद मणिपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है।

09-Feb-2025 06:27 PM

By First Bihar

MANIPUR: मणिपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि आज ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अमित शाह से मुलाकात के बाद बीरेन सिंह ने बड़ा फैसला लिया। राज्यपाल को सीएम ने इस्तीफा सौंपा है। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद मणिपुर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है। 


मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ने 09 फरवरी रविवार की शाम अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि नए सीएम पर फैसला एक-दो दिन के भीतर लिया जाएगा। बता दें कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह पर 21 महीने से जारी हिंसा के कारण काफी दबाव था। एनडीए सरकार से विपक्षी पार्टियां लगातार इसे लेकर सवाल पूछ रही थी।


मिली सूचना के अनुसार राज्यपाल ने उन्हें फिलहाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद  संभालने को कहा है। बता दें कि  मणिपुर में 3 मई 2023 से कुकी-मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। मणिपुर के CM बीरेन सिंह ने राज्य में हुई हिंसा को लेकर एक महीने पहले माफी मांगी थी।


कहा था कि पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। इसका मुझे बहुत दुख है। 3 मई 2023 से लेकर अभी तक जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं राज्य की जनता से माफी मांगता हूं। पिछले दिनों मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे वास्तव में खेद है। मैं माफी मांगना चाहता हूं।


news image