BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
06-Mar-2025 09:46 PM
By First Bihar
MADHYA PRADESH: मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां कोयला खदान में कई मजदूर के दबे होने की सूचना है। कोयला खदान में छत के गिरने के बाद मलबे के नीचे तीन मजदूरों को निकाला गया। तीनों की मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में लगे हैं।
घटना बैतूल जिले के WCL की छतरपुर-1 कोयला खदान में हुई है। जहां फेज वन की स्लैब अचानक गिरने से मलबे में कई मजदूर दब गए। अभी तक 3 मजदूरों की लाश बरामद की गयी है जबकि अन्य की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान शिफ्ट इंचार्ज गोविंद, माइनिंग सरदार रामदेव पंडौले और ओवर मेन हरि चौहान के रूप में हुई है। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
बताया जाता है कि कोयले की खुदाई के दौरान अचानक छत गिर पड़ा और उसके नीचे कई मजदूर दब गये। किसी तरह तीन मजदूरों को बाहर निकाला गया लेकिन तीनों ने दम तोड़ दिया था। मलबे में दबे रहने की वजह से तीनों की दर्दनाक मौत हो गयी। कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
जिसके बाद खदान के अंदर घुसकर रेस्क्यू टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। इस हादसे में जिन 3 मजदूरों की मौत हुई है, उनकी शिनाख्त हो चुकी है. बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने कहा कि हादसे में शिफ्ट इंचार्ज गोविंद, ओवर मेन हरि चौहान और माइनिंग सरदार रामदेव पंडौले की मौत हो गई है.