ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / Mahakumbh: भीड़ को लेकर 26 फरवरी तक संगम स्टेशन बंद, 20 तक आठवीं...

Mahakumbh: भीड़ को लेकर 26 फरवरी तक संगम स्टेशन बंद, 20 तक आठवीं तक की स्कूल भी बंद, 20 KM तक लंबा भीषण जाम

16-Feb-2025 10:47 PM

By First Bihar

Mahakumbh: महाकुंभ के 35वें दिन 16 फरवरी रविवार को 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में डुबकी लगाई। 13 जनवरी से अब तक 52.96 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। लेकिन अभी भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने संगम रेलवे स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया है। 


वही प्रयागराज में लोगों की भारी भीड़ की वजह से 8वीं तक के स्कूलों में 4 दिन की छुट्‌टी बढ़ा दी गई है। अब 20 फरवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। रविवार छुट्टी का दिन रहने के कारण महाकुंभ में भीड़ इतनी थी कि प्रयागराज जंक्शन यात्रियों से फुल हो गया। 


रविवार की देर शाम रेलवे को अनाउंस करना पड़ गया कि यात्री एक घंटे तक रेलवे स्टेशन ना आएं। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने संगम रेलवे स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया है। वही श्रद्धालुओं से भरी एक नाव संगम में दूसरी नाव से टकरा गयी और नदी में पलट गई। नाव पर सवार 5 लोग डूबने लगे। तभी NDRF की नजर उन पर गई जिसके बाद टीम ने पांचों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 


श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सड़कों पर भी भीषण जाम की स्थिति देखी जा रही है। जाम के कारण लोग परेशान हैं। गाड़ियां धीरे-धीरे खीसक रही है। रीवा से प्रयागराज आने वाले हाईवे पर 20 KM तक लंबा जाम लग गया। अत्यधिक भीड़ के कारण सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी भी चेन बनाकर भीड़ के आगे चलते दिखाई दिये। यहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए पुलिस ने यह तरीका अपनाया।