Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
22-Jan-2025 01:17 PM
By KHUSHBOO GUPTA
MAHAKUMBH 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में संगम तट पर महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। महाकुंभ में हर रोज देश-विदेश से लाखों लोग पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी हिस्सा ले रहे हैं। महाकुंभ के भंडारे में हॉलीवुड एक्टर जैसा दिखने वाला एक विदेशी युवक प्रसाद खाता हुआ नजर आया, जिसके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
वायरल हो रहे विदेशी युवक के वीडियोज देखकर लोग काफी हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि क्या 'हैरी पॉटर' भी महाकुंभ में पहुंचा है। कई यूजर फोटोज पर रिएक्ट करते हुए डैनियल रैडक्लिफ के प्रयागराज पहुंचने की बात कह रहे हैं। वायरल हो रहे फोटोज और वीडियो में शख्स जींस और जैकेट पहने हुए नजर आ रहा है।
विदेशी युवक भंडारे का प्रसाद पत्तल में मजे से खा रहा है। पूड़ी और पापड़ का लुत्फ उठाते हुए पत्तल को चाट-चाटकर खा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल राउलिंग की हैरी पॉटर सीरीज में नजर आए रेडक्लिफ की तरह दिखते इस शख्स को लोग हैरी पॉटर के नाम से बुला रहे हैं।