ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में कैसे मची भगदड़? चश्मदीदों ने बताया..बड़ा भयावह मंजर था

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में कैसे मची भगदड़? चश्मदीदों ने बताया..बड़ा भयावह मंजर था

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ मचने से 17 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आखिर भगदड़ कैसे मची, आईए जानते हैं।

29-Jan-2025 07:29 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में महाकुंभ मेला के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। बुधवार अहले सुबह मची इस भगदड़ में 17 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हैं। स्थिति को संभालने के लिए मेला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बाद महाकुंभ में भगदड़ कैसे मची, ये बड़ा सवाल है। चश्मदीदों ने वहां का भयावह मंजर बयां किया है।


मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए पहुंचे लोगों ने बताया कि अहले सुबह संगम नोज पर अचानक भगदड़ मच गई। कर्नाटक के बेलगांव से आई महिला सरोजनी ने बताया कि संगम नोज पर अचानक खंभा टूटकर गिर गया और भगदड़ मच गई फिर सभी लोग भागने लगे। खंभा टूटकर गिरने के बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ कर भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गई।


चश्मदीदों ने बताया कि वहां का मंजर बेहद भयावह था। लोग चीख रहे थे, चिल्ला रहे थे..अपने एक-दूसरे से बिछड़ रहे थे। भगदड़ मचने के बाद प्रशासन ने मोर्चा संभाला और एंबुलेंस के कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इस भगदड़ में 17 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। आपको बता दें कि संगम नोज वहीं जगह है जहां अखाड़ों का अमृत स्नान होता है। घटना के बाद सभी अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है।