Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
24-Jan-2025 06:58 AM
By KHUSHBOO GUPTA
MAHAKUMBH 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लाखों की संख्या में लोग पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसी बीच यूपी पर्यटन विभाग महाकुंभ में ड्रोन शो का आयोजन कर रहा है। पर्यटन विभाग 24 से 26 जनवरी तक महाकुंभ नगर के सेक्टर-7 में ड्रोन शो का आयोजन करेगा। ड्रोन शो के लिए गुरुवार शाम को रिहर्सल भी की गई है।
शो के दौरान ड्रोन एकदम सही तालमेल के साथ आसमान में उड़ेंगे और मनमोहक आकृतियां और दृश्य बनाएंगे। रोशनी और संगीत का शानदार समन्वय लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। इस ड्रोन शो का प्रदर्शन भारतीय संस्कृति,आध्यात्मिकता और महाकुंभ के महत्व पर आधारित होगा। त्रिवेणी संगम के आकाश में 2500 ड्रोन मेक-इन-इंडिया के परम्परा और तकनीकी का अनूठा संगम पेश करेंगे। यह ड्रोन शो 24, 25 और 26 जनवरी को सेक्टर 7 में शाम सात बजे आयोजित होगी। इसके लिए अलग-अलग थीम का चयन किया गया है.
ड्रोन शो के संचालन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। ड्रोन शो के रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। आपको बता दें कि महाकुंभ में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।