Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
28-Jan-2025 08:17 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में एक अनोखी शादी हुई है। यहां ग्रीस से आई लड़की ने दिल्ली के लड़के से शादी की है। महाकुंभ में ग्रीस की पिनेलोपी और दिल्ली के सिद्धार्थ ने विवाह किया है। इस अनोखी शादी में संत बाराती बने और पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई।
ग्रीस के एथेंस शहर की पिनेलोपी और नई दिल्ली के वेस्ट पंजाबी बाग के रहने वाले सिद्धार्थ शिव खन्ना ने महाकुंभ में अनोखे तरीके से शादी की। उन्होंने अपने गृहस्थ जीवन के अध्याय में नए पन्ने जोड़े। इस सुनहरे पन्ने को संत समाज का आशीर्वाद मिला। दूल्हा बने सिद्धार्थ का कहना है कि वह अपना विवाह सबसे प्रमाणिक तरीके से करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने वैदिक रीति से विवाह करने का फैसला किया। आपको बता दें कि ग्रीस की रहने वालीं पिनेलोपी योग शिक्षिका हैं।
सेक्टर 18 हरिश्चंद्र मार्ग स्थित जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी के शिविर में रविवार को ये शादी हुई। शुभ लग्न में सुबह 10 बजे गंगा घाट से बारात निकली। बैंड-बाजे की धुन पर भगवाधारी बाराती नाचते-गाते शिविर की ओर बढ़े। शादी में दूल्हा सिद्धार्थ के साथ उनके पिता शिव खन्ना और मां सुनीत खन्ना और बहन-बहनोई, खास दोस्तों के अलावा योग छात्र शामिल हुए। ग्रीस से दुल्हन के रिश्तेदार भी पहुंचे। शिविर में बारात का सत्कार किया गया। 12 बजे जयमाले की रस्म हुई और दो बजे पौड़ी गढ़वाल के आचार्य सुनील नौटियाल ने शुभ लग्न में सात फेरे दिलाए। पिनेलोपी के पिता गेरासिमोज सर्रास और माता हरा कांस्टेंटोपाउलो ने कन्यादान किया। कन्या पक्ष से ग्रीस से दुल्हन के तमाम रिश्तेदार भी शामिल हुए। शादी के बाद दूल्हे-दुल्हन को संत समाज ने आशीर्वाद दिया।