Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
30-Jan-2025 07:47 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद भी लोगों की आस्था कम नहीं हुई है। आम लोगों के साथ-साथ खास लोग भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में श्रद्धा और भक्ति का माहौल चरम पर है। बुधवार को संतों और श्रद्धालुओं के अलावे कई फेमस हस्तियों ने संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई।
सुप्रसिद्ध अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी और प्रसिद्ध अभिनेता व मॉडल मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता कोंवर के साथ महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। विश्व प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली भी महाकुंभ पहुंचे और संगम तट पर डुबकी लगाई। अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी जूना अखाड़े के प्रमुख महा-मंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में ‘अमृत स्नान’ का हिस्सा बनीं। वहीं बाबा रामदेव ने भी संगम में स्नान किया।
मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ महाकुंभ में शामिल हुए। पत्नी के साथ उन्होंने गंगा में खड़े होकर पूजा अर्चना की। मिलिंद सोमन ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "भारत की संस्कृति और अध्यात्म को महसूस करना अपने आप में अनोखा अनुभव है। महाकुंभ में आकर मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।" इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध रेसलर खली ने भी महाकुंभ पहुंचकर डुबकी लगाई। महाकुंभ में पहुंचते ही रेसलर खली को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में रुचि रखने वाले खली ने गंगा में स्नान कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। खली के साथ फोटो लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।