ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / india / Mahakumbh 2025: संगम में डुबकी लगाने के बाद राजनाथ सिंह ने लिया CM...

Mahakumbh 2025: संगम में डुबकी लगाने के बाद राजनाथ सिंह ने लिया CM योगी का नाम, जानिए क्या कहा?

Mahakumbh 2025: जब रक्षामंत्री संगम में आस्था की डुबकी ला रहे थे दूर खड़े श्रद्धालु जय श्री राम, हर हर महादेव का नारा लगा रहे थे. राजनाथ सिंह ने दूर खड़े लोगों को दोनो हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया.

18-Jan-2025 06:53 PM

By First Bihar

Mahakumbh 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महासमागम महाकुंभ में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आस्था की डुबकी लगाई। रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज तीर्थराज प्रयाग के संगम में मैंने स्नान किया। मैं स्वयं को बहुत ही कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं. इस सनातन आध्यात्मिक एवं विश्व के सबसे बड़े जन समागम का कुशल आयोजन जिस तरीके से हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया है, उसके लिए वह साधुवाद के पात्र है, बधाई के पात्र है.

उन्होंने कहा यह भारतीयता और आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक पर्व है. इसे किसी पंथ, समुदाय या धर्म के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. भारत ही नहीं दुनिया के कोने कोने से लोग यहां आकर आस्था की डुबकी लगाते हैं. किसी को यदि भारत और भारतीयता को समझना है तो आकर इस महाकुंभ को देखे.

स्नान करने के बाद उन्होंने मां गंगा का वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की पूजा अर्चना किया. जब रक्षामंत्री संगम में आस्था की डुबकी ला रहे थे दूर खड़े श्रद्धालु जय श्री राम, हर हर महादेव का नारा लगा रहे थे. राजनाथ सिंह ने दूर खड़े लोगों को दोनो हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया. स्नान करने के साथ उन्होंने संगम के जल का आचमन भी किया. राजनाथ सिंह सिंह ने अक्षय वट, पातालपुरी, सरस्वती कूप का दर्शन करने के बाद लेटे हनुमान जी की पूजा अर्चना किया। उसके बाद वह अखाड़ों के संतो से मुलाकात किया. 

रक्षा मंत्री के आने से पहले आर्मी ने पूरे किला घाट को अपने कब्जे में ले लिया. घाट के  किनारे से लेकर पानी के अंदर तक आर्मी के जवानों ने जांच की. अंडर वाटर ड्रोन भी एक्टिव कर दिया गया. पानी के अंदर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी.