बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
19-Jan-2025 05:08 PM
By First Bihar
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे आध्यात्मिक समागम महाकुंभ की बहुत सी चीजें वायरल हो रही हैं. इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक नकली शेख बनकर महाकुंभ में पहुंचा था. बताया जाता है कि वह महाकुंभ में रील बनाने आया था. लेकिन यहां पर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद उसने कल्पना भी नहीं की होगी. कुछ साधुओं ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी.
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक अरबी शेख की वेषभूषा बनाकर मेले में आया हुआ है. उसके साथ दो अन्य युवक भी हैं, जो उसका बॉडीगार्ड होने का दिखावा कर रहे हैं. वीडियो बनाने वाला पूछता है कि कैसा लग रहा है. जवाब में वह युवक कहता है सब बढ़िया. इसके बाद उससे पूछा जाता है क्या नाम है? तब उसके साथ चल रहे दोनों अन्य युवक कहते हैं, शेख प्रेमानंद.वह बताते हैं कि यह राजस्थान से आए हैं।
वीडियो के अगले हिस्से में दिखाई दे रहा है कि युवक को कुछ लोग घेरे हुए हैं. इसमें कुछ साधु भी हैं. यह लोग उसकी शेख वाली पगड़ी हटा देते हैं. वहीं, एक साधु युवक का कॉलर पकड़े हुए है. वीडियो में बड़ी संख्या में लोग मारो-मारो भी कह रहे हैं.