ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में अंतिम स्नान जारी, संगम तट पर श्रद्धालुओं...

Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में अंतिम स्नान जारी, संगम तट पर श्रद्धालुओं का लगा रेला, सुबह से 25 लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में अंतिम स्नान जारी है। अहले सुबह से संगम तट पर लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

26-Feb-2025 06:39 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Mahakumbh 2025: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक 45 दिवसीय महाकुंभ आज शिवरात्रि पर संगम में अंतिम डुबकी के साथ समाप्त हो रहा है। महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के लिए अहले सुबह से श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ के आखिरी दिन संगम पर स्नान करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।


आज सुबह 5 बजे तक 25.64 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कुल आंकड़ा 65 करोड़ के पार पहुंच चुका है। वहीं, महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व को लेकर जहां मेला प्रशासन मुस्तैद है। वहीं संगम नगरी प्रयागराज के शिवालयों में भी महाशिवरात्रि के स्नान पर्व को लेकर खास तैयारी की गई है।


महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रयागराज के शिवालयों खासतौर पर मनकामेश्वर मंदिर, नागवासुकी मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, पडिला महादेव और नागेश्वर धाम समेत आसपास के शिवालयों में खास तैयारी की गई है। श्रद्धालु संगम में स्नान के बाद शिवालयों में भी भगवान भोले को जलाभिषेक करते हैं। जिसे लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है।