Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
16-Jan-2025 01:59 PM
By First Bihar
MAHA KUMBH 2025: महाकुंभ में अबतक करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इस मेले में साधु-संतों, नागा बाबाओं और दुनियाभर से आए धर्मगुरुओं की भीड़ देखी जा रही है। लेकिन इस बार एक खास साधु ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। ये हैं 'IITian बाबा', जो आजकल काफी वायरल हो रहे हैं।
IITian बाबा का असली नाम अभय सिंह है, जो अब 'मसानी गोरख' के नाम से जाने जाते हैं। हरियाणा के रहने वाले अभय ने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद उन्होंने डिजाइन में मास्टर्स किया और कुछ समय तक फोटोग्राफी का काम भी किया। इसके अलावा वे फिजिक्स पढ़ाने वाले कोच भी रहे। कॉरपोरेट वर्ल्ड में कुछ समय जॉब करने के बाद उन्होंने वैज्ञानिक दुनिया को छोड़कर आध्यात्म की राह पकड़ ली।
वे खुद की तलाश में भटकते रहे और पोस्ट-मॉडर्निज्म, सुकरात और प्लेटो जैसे दार्शनिकों के विचारों का अध्ययन किया। लेकिन उनका मानना है कि असली ज्ञान आध्यात्म में है। IITian 'बाबा' ने कहा कि, "अब मुझे समझ में आया कि असली ज्ञान क्या है। अगर मन और मानसिक स्वास्थ्य को समझना है, तो इसे आध्यात्म के जरिए ही समझा जा सकता है।" जब उनसे पूछा गया कि वे साधु बनने के इस पड़ाव तक कैसे पहुंचे, तो उन्होंने कहा, "यह सबसे अच्छा पड़ाव है।"