Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
03-Feb-2025 02:28 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Kushinagar Wedding: अमेरिकी फैशन डिजाइनर वियतनामी लड़की थूई वो ने कुशीनगर के किशन से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। फ्री फायर गेम के जरिए दोनों ऑनलाइन मिले, फिर दोनों में प्यार हो गया। दोनों परिवारों की सहमति के बाद उन दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है।
दरअसल अपने प्यार की खातिर अमेरिका में फैशन डिजाइनर का काम करने वाली वियतनामी लड़की सात समंदर पार कर यूपी के कुशीनगर आई। कुशीनगर जिले के विकास खंड सुकरौली के ग्राम पंचायत पिडराघूर गांव के रहने वाले किशन से भारतीय परंपरा के अनुसार उसने शादी भी की। दोनों की मुलाकात फ्री फायर गेम के जरिए हुई। गेम खेलने के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई, फिर प्यार के परवान चढ़ने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
शादी से पहले युवती भारत आई और युवक के परिवार के साथ रहकर यहां के रहन-सहन के बारे में जाना। 4 साल के रिलेशनशिप के बाद युवती ने बड़े ही धूमधाम से शादी की है। विदेशी लड़की का भारत आकर साधारण से किशन से शादी करना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। आसपास के लोग विदेशी दुल्हन को देखने के लिए खासे उत्साहित हैं।