पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे
09-Feb-2025 08:23 PM
By First Bihar
DARBHANGA: भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सिंगर खेसारी लाल यादव आज दरभंगा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां मीडिया के सवालों का उन्होंने जबाव दिया। मीडिया ने पूछा कि दिल्ली में बीजेपी पूर्ण बहुमत से चुनाव जीती है। दिल्ली की गद्दी कौन संभालेगा और किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहिए?
पत्रकारों के इस सवाल पर खेसारी लाल यादव ने बीजेपी सांसद व भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सिंगर मनोज तिवारी को सीएम बनाए जाने की अपनी इच्छा जतायी। खेसारी लाल यादव ने कहा कि मनोज भईया यदि सीएम बनते हैं तो इससे बड़ी खुशी बिहार के लिए क्या हो सकती है? यह तो हम बिहारियों के लिए गर्व की बात है कि कोई कलाकार देश की राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री बने। उनके सीएम बनने के बाद हम भी आगे चलकर सोच सकते हैं कि हम भी मुख्यमंत्री बने।
खेसारी लाल ने कहा कि हमारे प्रदेश का हमारे भाषा का एक गायक हम लोगों के बीच में रहने वाले मनोज तिवारी जी को दिल्ली का सीएम बनाया गया तो भविष्य में हम कलाकार लोग भी कभी मुख्यमंत्री बन सकते हैं। क्योंकि रास्ता तो हमेशा मनोज भैया हमलोगों को देंगे। पूरे कलाकार जाति में खुशी की बात होगी। उनको यदि मौका मिलता हैं तो हम पूर्वांचल बिहारियों के लिए इससे बड़ा अवसर नहीं होगा ।
