ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन

कर्नाटक में मिला मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज, दुबई से यात्रा कर लौटा था

Monkeypox in Karnataka News: कर्नाटक में मंकीपॉक्स वायरस का केस सामने आया है। यहां दुबई से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स का संक्रमण मिला है। पीड़ित को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है।

 Monkeypox in Karnataka News

24-Jan-2025 06:33 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Monkeypox in Karnataka News: कर्नाटक के उडुपी जिले में 40 साल के व्यक्ति में मंकीपॉक्स पाया गया है। मरीज दुबई से 17 जनवरी को मंगलौर आया था। पीड़ित को बुखार और दानों के लक्षण दिखने पर उसे आइसोलेशन में रखा गया। फिलहाल स्वास्थ्य अधिकारी मरीज की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बेहतर संपर्क प्रबंधन और वायरस के रोकथाम के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि उडुपी जिले के कारकला का रहने वाला 40 साल का व्यक्ति दुबई में 19 साल काम करने के बाद 17 जनवरी को मंगलौर लौटा था। बुखार और रैशेज होने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। BMC बेंगलुरु में उसकी जांच हुई और पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) ने शख्स में मंकीपॉक्स की पुष्टि की। पीड़ित की पत्नी सहित 20 लोगों के संपर्क में आने की जानकारी मिली है। पत्नी एयरपोर्ट से अस्पताल तक मरीज के साथ थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी संपर्क में आए लोगों को एहतियात के तौर पर खुद को अलग रखने की सलाह दी है। 


वहीं कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव हर्ष गुप्ता ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि Mpox एक हल्का वायरल रोग है। यह खुद ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि Mpox बहुत करीबी और अंतरंग संपर्क से फैलता है। इसकी संक्रामकता कोरोना जितनी गंभीर नहीं है। आपको बता दें कि Mpox एक वायरल जूनोटिक बीमारी है। यह संक्रमित जानवरों, जैसे बंदर, चूहे, या गिलहरी के काटने या खरोंचने से फैल सकती है। जंगली जानवरों का मांस खाने से भी यह फैल सकता है। इस बीमारी के सामान्य लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान, ठंड लगना, गले में खराश और खांसी शामिल हैं।