Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
28-Jan-2025 06:56 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Kailash Mansarovar Yatra: भारत और चीन के बीच एक बड़ा डेवलपमेंट देखने को मिला है। दोनों देश कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर राजी हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और चीन ने संबंधों को स्थिर करने और फिर से मजबूती देने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की गई है। इसके साथ ही भारत और चीन के बीच विमान सेवा भी बहाल करने का फैसला किया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस संदर्भ में, दोनों पक्षों ने 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला किया। संबंधित तंत्र मौजूदा समझौतों के अनुसार ऐसा करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेगा। वे जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों के प्रावधान और सीमा पार नदियों से संबंधित अन्य सहयोग को फिर से शुरू करने पर चर्चा करने के लिए भारत-चीन विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र की जल्द बैठक आयोजित करने पर भी सहमत हुए।
आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा रोक दी गई थी। साल 2020 के बाद से ही यात्रा के दोनों आधिकारिक रूट भारतीयों के लिए बंद हैं। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं की बहाली होगी। जिसके लिए दोनों पक्षों के संबंधित तकनीकी अधिकारी जल्द ही इस मुद्दे पर बैठक करेंगे और बातचीत करेंगे।
दरअसल हिंदुओं की मान्यता है कि कैलाश मानसरोवर भगवान शिव का निवास स्थान है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते हैं। मानसरोवर यात्रा के एक बार फिर से शुरू हो जाने के फैसले के बाद लोगों में खुशी की लहर है।