ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार

Home / india / JPC Meeting: वक्फ बिल को लेकर चल रही JPC की बैठक में बवाल,...

JPC Meeting: वक्फ बिल को लेकर चल रही JPC की बैठक में बवाल, सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद 10 सांसद सस्पेंड

JPC Meeting: शुक्रवार को वक्फ संशोधन बिल को लेकर गठित जेपीसी की बैठक में भारी बवाल हो गया. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे के बीच तीखी नोकझोंक हुई है, जिसके बाद विपक्ष के 10 सांसदों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.

24-Jan-2025 02:29 PM

By FIRST BIHAR

JPC Meeting: वक्फ संशोधन बिल को लेकर गठित कमेटी ने दो दिवसीय बैठक बुलाई है। दो दिनों तक चलने वाली बैठक में बिल के मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक के पहले दिन शुक्रवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे के बीच तीखी नोकझोंक हुई है। नोकझोंक के बाद बैठक को थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दिया गया।


दरअसल, समिति लगातार दो दिन, शुक्रवार और शनिवार को, बैठक कर बिल पर क्लॉज-दर-क्लॉज चर्चा करेगी और रिपोर्ट के मसौदे को अंतिम रूप देगी। जेपीसी के सदस्यों को संशोधन प्रस्तुत करने के लिए 22 जनवरी शाम 4 बजे तक का समय दिया गया था। बैठक के पहले दिन शुक्रवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने पूछा कि बैठक को इतनी जल्दबाजी में क्यों बुलाया जा रहा है।


जिसपर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आपत्ति जताई और दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के बाद 10 विपक्षी सांसदों को कमेटी से एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद बैठक को 27 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बीजेपी नेता जग्दम्बिका पाल की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने विपक्ष की आपत्तों के बाद मसौदा कानून पर विमर्श के कार्यक्रम को अगले सप्ताह तक स्थगित कर दिया गया है।


जेपीसी सोमवार को विधेयक पर विस्तार से विचार करेगी। कमेटी शुक्रवार को लॉयर्स फॉर जस्टिस समूह के विचारों को भी सुनेगी। बता दें कि जेपीसी 27 या 28 जनवरी को लोकसभा स्पीकर को अपनी लगभग 500 पन्नों की रिपोर्ट सौंप सकती है। लोकसभा स्पीकर की मंजूरी के बाद, रिपोर्ट को आगामी बजट सत्र में लोकसभा में पेश किया जाएगा। इस समिति के 21 लोकसभा और 10 राज्यसभा सदस्यों में से 13 विपक्षी दलों से हैं।