ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार

Home / india / Jalgaon Train Accident: चायवाले ने फैलाई थी ट्रेन में आग लगने की अफवाह,...

Jalgaon Train Accident: चायवाले ने फैलाई थी ट्रेन में आग लगने की अफवाह, 13 मौतौं पर बड़ा खुलासा

Jalgaon Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परांडा रेलवे स्टेशन पर एक अफवाह की वजह से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। अब इस पर बड़ा खुलासा हुआ है।

23-Jan-2025 12:00 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Jalgaon Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार को लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन में आग की अफवाह फैली, चेन खींची गई और यात्री परेशान होकर अचानक ट्रेन से उतरने लगे। ऐसे में बगल के ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन ने कई लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। अब इस हादसे से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। हादसे के वक्त ट्रेन में मौजूद एक पैसेंजर ने बताया कि एक चायवाले ने आग लगने की अफवाह फैलाई थी।


हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि एक चाय वाले ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन में आग लग गई है। जिसके बाद ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी मच गई।  इसी बीच उस चायवाले ने खुद ही चेन खींच दी। अचानक लोग ट्रेन में आग लगने की बात करने लगे। चीख पुकार मच गई। फिर जैसे ही चेन पुलिंग हुई और ट्रेन की  रफ्तार धीमी हो गई फिर लोग पटरी पर कूदने लगे। तभी दूसरी पटरी पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई लोगों को कुचल दिया। 


इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हर जगह खून और लाशें पड़ी हुईं थीं। मरने वालों नें 5 लोग यूपी के रहने वाले थे। हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोनों रेलगाड़ियों के चालकों ने प्रोटोकॉल का पालन किया और दुर्घटना को टालने की पूरी कोशिश की थी लेकिन हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। फिलहाल रेलवे इस हादसे की जांच में जुटी है।