BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
09-Mar-2025 01:51 PM
By First Bihar
IAS Divya mittal :अधिकारी दिव्या मित्तल ने हाल ही में अपने निजी जीवन के संघर्षों को लेकर भावनात्मक अनुभव साझा की हैं । उन्होंने बताया कि मां होने की जिम्मेदारियों को निर्बहन करना उनके लिए अब तक का सबसे कठिन काम है, जो उनकी प्रतिष्ठित शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक परीक्षा पास करने से भी कठिन है।
अपनी भावनाओं को साझा करते हुए (IAS) मित्तल ने स्वीकार किया कि कई बार वे अपने काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच बेहद थकान और तनाव जैसा महसूस करती हैं। उन्होंने लिखा,"कई रातें ऐसी होती हैं जब मैं रो पड़ती हूं — थकी हुई,निराश हताश महसूस करती हूँ। लेकिन फिर मेरी बेटी मुझे गले लगाकर कहती है, ‘आप मेरी हीरो हो।’ बच्चे हमें देखते हैं, हमारी असफलताओं से सीखते हैं। उन्हें दिखाएं कि गिरकर उठना भी जीवन का एक अहम हिस्सा है।"
IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई करने वाली दिव्या मित्तल ने बताया कि अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से उन्होंने IAS बनने का मुकाम हासिल किया, लेकिन उनका मानना है कि इन सारी चुनौतियों की तुलना में अपने दो बच्चों की परवरिश करना कहीं अधिक कठिन और चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने साझा करते हुए कहा की एक IAS अधिकारी हूं। मैंने IIT और IIM में पढ़ाई की है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैंने काफी मेहनत किया है, लेकिन अपने दो छोटी बेटियों की परवरिश करना इससे भी बड़ा कठिन और संघर्ष से भरा रहा है।"
उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी आठ साल की है और इतनी छोटी उम्र में ही समाज उसके विचारों को दबाने की कोशिश करता है। मित्तल का कहना है कि एक मां के रूप में उनका कर्तव्य है कि वे अपनी बेटियों को यह सिखाएं कि उनकी आवाज मायने रखती है, भले ही लोग उनके विचारों का विरोध करें।मित्तल ने यह भी बताया कि एक अधिकारी के रूप में उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण बात यही सीखा कि माता-पिता को अपने बच्चों को गलतियां करने से रोकना नही चाहिए ताकि वे उनसे कुछ सीख सकें। उन्होंने लिखा," बेटी के लिए सपोर्ट सिस्टम बनिए, उनका सहारा मत बनिए। उसे गिरने दीजिए और खुद उठने दीजिए। बस इतना भरोसा दिलाइए कि आप हमेशा उसके साथ और आसपास खड़े रहेंगे।"
मां बनने के दौरान आने वाले अपराधबोध को स्वीकार करते हुए मित्तल ने माताओं को खुद को माफ करने की सलाह दी। उन्होंने कहा,अपने आप को माफ कर दीजिए। आप पर्याप्त हैं।मित्तल ने कहा कि जब माता-पिता के पास एक से अधिक बच्चे होते हैं, तो प्यार के साथ-साथ न्याय और निष्पक्षता का भी महत्व अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने सलाह दी कि माता-पिता को अपने फैसलों के पीछे के कारण बच्चों को समझाना चाहिए, ताकि इससे उनका दुनिया को देखने और समझने का नजरिया और बेहतर बन सके।
बेटियों के पालन-पोषण पर विशेष जोर देते हुए मित्तल ने कहा कि उन्हें यह सिखाना चाहिए कि सफलता पाने के लिए उन्हें किसी पुरुष की तरह बनने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लिखा,उसे सिखाएं कि महान बनने के लिए उसे पुरुष बनने की जरूरत नहीं है। उसे यह सिखाएं कि उसकी भावनाएं उसकी ताकत हैं। सहानुभूति, प्रेम और दया के जरिए वह दुनिया को और बेहतर बना सकती है।