ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / शादी में नहीं ले गया तो पत्नी ने की सुसाइड, गम में पति...

शादी में नहीं ले गया तो पत्नी ने की सुसाइड, गम में पति ने भी दी जान, अनाथ हुए दो मासूम

Bijnor couple suicide: यूपी के बिजनौर में पति-पत्नी ने आपसी विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। दंपति के दो बच्चे अनाथ हो गये हैं।

14-Feb-2025 01:13 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Bijnor couple suicide: यूपी के बिजनौर में पति-पत्नी ने आपसी विवाद में आत्महत्या कर ली है। घटना चांदपुर के ककराला की है। बताया जा रहा है कि रोहित का पूरा परिवार शादी में गया था। जबकि रोहित और उसकी पत्नी पार्वती को भी शादी में जाना था। पार्वती तैयार हो गई, लेकिन रोहित ने शराब पी ली। इस बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी।


वहीं पत्नी की मौत से आहत पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पति और पत्नी की आत्महत्या से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। खबरों के मुताबिक चांदपुर के गांव ककराला निवासी रोहित कुमार (26) पुत्र गंगाराम का पूरा परिवार बृहस्पतिवार को शादी में गया था। जबकि रोहित, उसकी पत्नी पार्वती (25), डेढ़ साल की बेटी घर पर थे। शादी में जाने के लिए पार्वती तैयार हो चुकी थी। मगर रोहित उसे शादी में लेकर नहीं गया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद रोहित घर से कहीं चला गया। इसी बीच उसकी पत्नी पार्वती दुपट्टे से फंदे पर लटक गई। 


कुछ देर के बाद रोहित घर लौटा तो उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद रोहित भी घर से निकल गया। घर से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर दिल्ली-कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रोहित और उसकी पत्नी पार्वती के द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद इनका तीन साल का बेटा और डेढ़ साल की मासूम बेटी अनाथ हो गए हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है।