Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
11-Jan-2025 02:54 PM
By FIRST BIHAR
HMPV Cases: चीन में फैल चुके HMPV वायरस के भारत में दस्तक देने के बाद से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे पहले कर्नाटक में दो मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से देश के अन्य राज्यों में भी इसके मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राज्यों को सतर्कता बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
असम में HMPV वायरस का केस मिलने से हड़कंप मच गया है। 10 महीने का बच्चा HMPV वायरस से संक्रमित पाया गया है। वायरस से संक्रमित होने के बाद बच्चे को डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (AMCH) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।
डॉक्टर के मुताबिक बच्चे को चार दिन पहले सर्दी जुकाम की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। टेस्ट के बाद बच्चे में HMPV वायरस की पुष्टि हुई है। डॉक्टर के मुताबिक ये एक नियमित जांच थी, जिसका रिपोर्ट आने पर इस वायरस की पुष्टि हुई है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है।
भारत में HMPV वायरस के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देशभर में अबतक कुल 15 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश के बाद अब असम में भी इसका केस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।
एचएमपीवी से बचाव के लिए कोविड-19 के समान ही सावधानियां बरतनी चाहिए। बार-बार हाथ धोना, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखना, खांसते या छींकते समय मुंह ढकना, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी है। एचएमपीवी के लिए अभी तक कोई विशेष दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसलिए, इस वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। यदि आपको एचएमपीवी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
बता दें कि एचएमपीवी एक श्वसन तंत्र से जुड़ा वायरस है। यह खांसी और छींक से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ, और गंभीर मामलों में ब्रोंकाइटिस या न्यूमोनिया शामिल हैं।