ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / Success Story: ऑटो ड्राइवर की बेटी का कमाल, NDA परीक्षा में किया टॉप

Success Story: ऑटो ड्राइवर की बेटी का कमाल, NDA परीक्षा में किया टॉप

Success Story: हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली जिया ने एनडीए की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिले में टॉप करने पर पूरे गांव में खुशी की लहर है।

30-Jan-2025 02:29 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Success Story: कहते हैं मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। अगर आप पूरी मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति से किसी चीज को करें तो सफलता जरूर ही मिलती है। ऐसा ही कमाल किया है हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली जिया ने। जिसने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर सफलता हासिल की है। जिया ने एनडीए की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिया के पिता एक ऑटो ड्राइवर हैं।


ऑटो चालक की बेटी है जिया

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र के गांव सुलखा की रहने वाली जिया ने पूरे जिले का नाम रौशन किया है।  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 12वीं कक्षा पास करने के बाद जिया ने एनडीए की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिया की सफलता पर पूरे स्कूल के साथ परिवार के लोगों में खुशी है। ग्राम पंचायत ने भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी जताई और गांव के विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित करके जिया को बधाई दी है। जिया के पिता मोहन लाल ऑटो चालक हैं। अपनी बेटी की सफलता पर वो फूले नहीं समा रहे हैं।  


15-15 घंटे पढ़ाई कर मिली सफलता

जिया के पिता मोहन लाल ने बताया कि उनकी बेटी तीन महीने बीमार रही, लेकिन 15-15 घंटे पढ़ाई करके उसने यह उपलब्धि हासिल की है। जिया ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और गुरुग्राम में छह महीने कोचिंग ली। जिया की सफलता पर पूरे गांव के लोगों में खुशी की लहर है। जिया की सफलता की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। विद्यालय के स्टाफ और ग्राम पंचायत ने भी उसकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। जिया के लिए गांव के विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया और पूरे गांव ने उसे बधाई के साथ शुभकामनाएं दी। जिया की सफलता गांव की बाकि लड़कियों के लिए प्रेरणादायी है।