Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
06-Feb-2025 07:44 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Surat News: गुजरात के सूरत में 2 साल का एक मासूम मैनहोल के चैंबर में गिर गया है। मैनहोल का ढक्कन भारी वाहन के गुजरने से टूट गया, जिससे 2 साल का बच्चा उसमें गिर गया। बच्चे को खोजने के लिए 100-150 मीटर क्षेत्र की जांच की गई है और बचाव अभियान जारी है।
बच्चे को बचाने के लिए लगभग 60-70 कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। प्रशासन बच्चे को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। दरअसल सूरत में वरियाव इलाके में बुधवार शाम को एक 2 साल का बच्चा खुले मैनहोल में गिर गया। पानी के तेज प्रवाह के कारण बच्चे के बहते हुए आगे पहुंचने की आशंका जताई गई है।
बच्चा अपनी मां के साथ राधिका प्वाइंट के पास जा रहा था, तभी मैनहोल के खुले ढक्कन में गिर गया। चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारीख ने बताया कि मैनहोल का ढक्कन किसी भारी वाहन के गुजरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए करीब 100-150 मीटर क्षेत्र की जांच की गई है। बच्चे की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में यहां 60-70 कर्मचारी तैनात हैं। फिलहाल बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। एसएफईएस के अधिकारियों के मुताबिक, ‘बच्चा मैनहोल में अचानक गिर गया और पानी की धार के साथ आगे की तरफ बह सकता है।’ इलाके में जल निकासी की प्रणाली में दोनों तेज पानी और सीवेज पानी का मिश्रण होता है, जिससे बच्चे की जान को खतरा है।