BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
23-Mar-2025 07:34 PM
By First Bihar
Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा ने 28 मार्च को देशभर में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह प्रदर्शन पंजाब में किसानों पर हो रहे पुलिस दमन के खिलाफ किया जाएगा। SKM ने आम आदमी पार्टी शासित पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कॉरपोरेट ताकतों और कॉरपोरेट समर्थक केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही है।
मोर्चा ने सभी किसान संगठनों से एकजुट होकर दमन के खिलाफ लड़ने और विरोध प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा करने का आह्वान किया है। किसान संगठनों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को स्वामीनाथन आयोग के सी2+50% फॉर्मूले के तहत लागू करने, कृषि ऋण माफी और राष्ट्रीय कृषि नीति विरोधी कानून (NPFAM) के खिलाफ देशव्यापी बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
पंजाब सरकार ने हाल ही में शंभू और खनौरी बॉर्डर से प्रदर्शनकारी किसानों को हटा दिया था। एकतरफा सड़क पर लगे सीमेंट ब्लॉक और भारी कंक्रीट को पूरी तरह से हटा दिया गया, जिससे मार्ग लगभग साफ हो गया। प्रशासन ने पंजाब से हरियाणा की तरफ आने वाली एकतरफा रोड आम लोगों के लिए खोल दी है। साथ ही सभी इलाकों में इंटरनेट सेवा भी फिर से चालू कर दी गई है। यह रास्ते करीब 13 महीने से बंद थे।
DIG पटियाला रेंज मनदीप सिंह सिंधु ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर किसान दोबारा आंदोलन की ओर आते हैं, तो पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि खनौरी बॉर्डर पर लगभग 600 किसान मौजूद थे, जिनमें से 400 से अधिक किसानों को डिटेन किया गया। किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया और किसानों को अपने वाहन वापस लेने के लिए दस्तावेज और गवाह के साथ आना होगा।