ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / india / साले की शादी में फौजी जीजा ने बीवी के साथ की हर्ष फायरिंग,...

साले की शादी में फौजी जीजा ने बीवी के साथ की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज किया केस

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच की और हथियार के दुरुपयोग की पुष्टि के बाद विशेष बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हर्ष फायरिंग से होने वाले खतरे पर पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है।

08-Dec-2025 09:18 PM

By First Bihar

DESK: शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग को लोग स्टेटस सिंबल मानने लगे हैं। लेकिन कभी-कभी उनकी एक गलती का खामियाजा दूसरे लोगों को भुगतना पड़ जाता है। इस तरह की कई घटनाएं भी सामने आ चुकी है कि हर्ष फायरिंग जानलेवा साबित हो चुकी है। इस तरह की घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने हर्ष फायरिंग को लेकर कड़े नियम बना रखे हैं। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 


पुलिस और प्रशासन की बार-बार की अपील के बावजूद भी ऐसी हरकतों पर रोक नहीं लग पा रही है। ताजा मामले यूपी के इटावा स्थित किरतपुर गांव की है जहां साले की शादी में पहुंचे फौजी जीजा और उनकी पत्नी ने भीड़ के बीच खड़े होकर खुलेआम हर्ष फायरिंग की। सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 


मिली जानकारी के अनुसार वीडियो 23 नवंबर 2025 का है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो में एक फौजी अपनी पत्नी के साथ दिख रहा है। जो अपने साले की शादी में शामिल होता है। और शादी के इस मौके पर अपने लाइसेंसी पिस्टल से हवा में गोलियां चलाने लगता है। उसके साथ उसकी पत्नी भी फायरिंग करती नजर आती है। पति और पत्नी के फायरिंग करते वीडियो वहां किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 


देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि जब फायरिंग की जाती है तब कुछ लोग गोलियों की आवाज सुनकर घबरा जाते हैं और पीछे हटने लगते हैं। भीड़ में फायरिंग करना एक बड़ी लापरवाही है। जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति इन पति पत्नी को फायरिंग करने से मना नहीं किया। उल्टे कुछ युवक उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।


 वीडिया वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने  फौजी के खिलाफ एफआई केस दर्ज किया और मामले की जांच में जुट गयी। फायरिंग करने वाले फौजी की पहचान अहेरीपुर निवासी संतोष कुमार के पुत्र विशेष बाबू के रूप में हुई है। उनकी पत्नी का नाम आकांक्षा है, जिसके साथ वह अपने साले की शादी में शामिल होने के लए किरतपुर आये हुए थे। जहां दोनों पति-पत्नी ने मिलकर लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की जो कि कानून का उल्लंघन है।