Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
24-Feb-2025 03:36 PM
By First Bihar
Earthquake in Delhi: दिल्ली में लगातार भूकम्प के झटके महसूस किये जा रहे हैं। आज एक बार फिर भूकम्प का झटका लोगों ने महसूस किया। इस बार साउथ दिल्ली भूकंप का केंद्र था। हफ्ते भर में तीसरी बार दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गये।
इससे एक दिन पहले गाजियाबाद में भूकम्प आया था और इससे भी पहले बीते सोमवार को धौला कुआं के पास 4 तीव्रता का भूकम्प आया था। जिससे धरती डोल गई थी। जिससे लोग काफी दहशत में आ गये थे। सोमवार 24 फरवरी को दिन के 11 बजकर 46 मिनट पर साउथ दिल्ली में भूकम्प के हल्के झटके महसूस किये गये। रियेक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 2.2 थी।
तब भूकम्प का केंद्र दक्षिणी पूर्वी दिल्ली था। जमीन से करीब 10 KM की गहराई पर यह हलचल हुई। भूकम्प की तीव्रता कम होने की वजह से किसी तरह का भारी नुकसान नहीं हुआ ना ही किसी के हताहत होने की सूचना है। 7 दिन में 3 बार आए भूकम्प में सबसे अधिक तीव्रता पिछले सोमवार 17 फरवरी 4 थी। तब लोगों ने भूकम्प का झटका महसूस किया था।
जमीन में महज 5 किलोमीटर की गहराई वाले इस भूकंप से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में धरती काफी तेजी से डोली थी। 17 फरवरी की सुबह करीब 5:36 बजे भूकम्प के झटके महसूस करने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे। वही दूसरी बार 23 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 3 बजकर 24 मिनट पर भूकम्प आया था। इस बार दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी।
लोग अपने-अपने घर, ऑफिस और दुकान से बाहर निकल गये। रविवार छुट्टी का दिन होने के चलते कई लोग घर में ही थे और इंडिया और पाकिस्तान का मैच देख रहे थे। मैच देखने के दौरान जैसे ही लोगों ने भूकम्प के झटके महसूस किये घर से बाहर निकल गये थे। रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 2.8 मापी गई थी। इसका केंद्र बिन्दू 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था। लगातार भूकम्प के झटके महसूस किये जाने के बाद से लोग काफी डरे हुए हैं।